Tuesday, October 20, 2020

नमक का दारोगा MCQ Namak Ka Daroga MCQ Hindi MCQ Class 11 Aroh Chapter 1

नमक का दारोगा MCQ Namak Ka Daroga MCQ Hindi MCQ Class 11 Aroh Chapter 1

Please find MCQ For Class 11 Namak Ka Daroga

https://quizizz.com/join/quiz/5f8e9c7c110833001b89dcfb/start



मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित यह कहानी कर्मों का फल में विश्वास दिलाती हुई कहानी है| कहानी में मानव मूल्यों का आदर्श रूप दिखाया गया है और उसे सम्मानित भी किया गया है| सत्यनिष्ठा, धर्मनिष्ठा और कर्मपरायणता को विश्व के दुर्लभ गुणों में बताया गया है| यह कहानी धन के ऊपर धर्म के जीत की है|

कहानी आजादी से पहले की है| नमक का नया विभाग बना| विभाग में ऊपरी कमाई बहुत ज्यादा थी| सभी व्यक्ति इस विभाग में काम करने को उत्सुक थे| उसे दौर में लोग प्रेम की कथाएँ पढ़कर उच्च पदों पर पहुँच जाते थे|

मुंशी वंशीधर भी महत्वपूर्ण विषय जैसे इतिहास को छोड़ प्रेम गाथाओं का ज्यादा अध्ययन कर रोजगार की खोज में निकल पड़े| उनके पिता अनुभवी पुरुष थे| उन्होंने समझाया कि घर की दुर्दशा के अनुसार नौकरी करना चाहिए| वे बताते हैं कि प्रतिष्ठा के आधार पदों का चुनाव ना करे बल्कि उस पद को चुने जिसमें ऊपरी कमाई हो| मासिक वेतन के बारे में वे कहते हैं कि महीने की शुरुआत में ही खत्म होनी शुरू हो जाती है| ऊपरी आय को वह ऐसा स्त्रोत बताते हैं जो हर वक़्त आती है| महीने की कमाई को वह मनुष्य की देन तो वहीं ऊपरी कमाई को वह ईश्वर की देन बताते हैं|

वंशीधर पिता से आशीर्वाद लेकर नौकरी की तलाश में निकल जाते हैं| भाग्य से नमक विभाग के दारोग पद की नौकरी मिली जाती है जिसमें वेतन अच्छा था साथ ही ऊपरी कमाई भी ज्यादा थी| यह खबर जब पिता को पता चली तो वह बहुत खुश हुए|

मुंशी वंशीधर ने छः महीने में अपनी कार्यकुशलता और अच्छे आचरण से सभी अफ़सरों को मोहित कर लिया था| जाड़े के समय एक रात वंशीधर अपने दफ़्तर में सो रहे थे| उनके दफ़्तर से एक मील पहले जमुना नदी थी जिसपर नावों का पुल बना हुआ था| वंशीधर सो रहे थे| गाड़ियों की आवाज़ और मल्लाहों की कोलाहल से उनकी नींद खुली| बंदूक जेब में रखा और घोड़े पर बैठकर पुल पर पहुँचे वहाँ गाड़ियों की एक लंबी कतार पुल पार कर रही थीं| उन्होंने पूछा किसकी गाड़ियाँ हैं तो पता चला, पंडित अलोपीदीन की हैं|

मुंशी वंशीधर चौंक पड़े| पंडित अलोपीदीन इलाके के सबसे प्रतिष्ठित जमींदार थे| लाखों रुपयों का व्यापार था| वंशीधर ने जब जाँच किया तब पता चला कि गाड़ियों में नमक के ढेले के बोरे हैं| उन्होंने गाड़ियाँ रोक लीं|

पंडितजी को यह बात पता चली तो वह अपने धन पर विश्वास किए वंशीधर के पास पहुँचे और उनसे गाड़ियों के रोकने के बारे में पूछा| पंडितजी ने वंशीधर को रिश्वत देकर गाड़ियों को छोड़ने को कहा परन्तु वंशीधर अपने कर्तव्य पर अडिग रहे और पंडितजी को गिरफ़्तार करने का हुक्म दे दिया| पंडितजी आश्चर्यचकित रह गए| पंडितजी ने रिश्वत को बढ़ाया भी परन्तु वंशीधर नहीं माने और पंडितजी को गिरफ्तार कर लिया गया|

अगले दिन यह खबर हर तरफ फैली गयी| पंडित अलोपीदीन के हाथों में हथकड़ियाँ डालकर अदालत में लाया गया| हृदय में ग्लानि और क्षोभ और लज्जा से उनकी गर्दन झुकी हुई थी| सभी लोग चकित थे कि पंडितजी कानून की पकड़ में कैसे आ गए| सारे वकील और गवाह पंडितजी के पक्ष में थे, वंशीधर के पास केवल सत्य का बल था| न्याय की अदालत में पक्षपात चल रहा था| मुकदमा तुरंत समाप्त हो गया| पंडित अलोपीदीन को सबूत के अभाव में रिहा कर दिया गया| वंशीधर के उद्दंडता और विचारहीनता के बर्ताव पर अदालत ने दुःख जताया जिसके कारण एक अच्छे व्यक्ति को कष्ट झेलना पड़ा| भविष्य में उसे अधिक होशियार रहने को कहा गया|

पंडित अलोपीदीन मुस्कराते हुए बाहर निकले| रुपये बाँटे गए| वंशीधर को व्यंग्यबाणों को सहना पड़ा| एक सप्ताह के अंदर कर्तव्यनिष्ठा का दंड मिला और नौकरी से हटा दिया गया| पराजित हृदय, शोक और खेद से व्यथित अपने घर की ओर चल पड़े| घर पहुँचे तो पिताजी ने कड़वीं बातें सुनाई| वृद्धा माता को भी दुःख हुआ| पत्नी ने कई दिनों तक सीधे मुँह तक बात नहीं की|

एक सप्ताह बीत गया| संध्या का समय था| वंशीधर के पिता राम-नाम की माला जप रहे थे| तभी वहाँ एक सजा हुआ एक रथ आकर रुका| पिता ने देखा पंडित अलोपीदीन हैं| झुककर उन्हें दंडवत किया और चापलूसी भरी बातें करने लगे, साथ ही अपने बेटे को कोसा भी| पंडितजी ने बताया कि उन्होंने कई रईसों और अधिकारियों को देखा और सबको अपने धनबल का गुलाम बनाया| ऐसा पहली बार हुआ जब कोई व्यक्ति ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा द्वारा उन्हें हराया हो|

वंशीधर ने जब पंडितजी को देखा तो स्वाभिमान सहित उनका सत्कार किया| उन्हें लगा की पंडितजी उन्हें लज्जित करने आए हैं| परन्तु पंडितजी की बातें सुनकर उनके मन का मैल मिट गया और पंडितजी की बातों को उनकी उदारता बताया| उन्होंने कहा पंडितजी को कहा कि उनका जो हुक्म होगा वे करने को तैयार हैं| इस बात पर पंडितजी ने स्टाम्प लगा हुआ एक पत्र निकला और उसे प्रार्थना स्वीकार करने को बोला| वंशीधर ने जब कागज़ पढ़ा तो उसमें पंडितजी ने वंशीधर को अपनी सारी जायदाद का स्थायी मैनेजर नियुक्त किया था| कृतज्ञता से वंशीधर की आँखों में आँसू आ गए और उन्होंने कहा कि वे इस पद के योग्य नहीं हैं|  इसपर पंडितजी ने मुस्कराते हुए कहा कि उन्हें अयोग्य व्यक्ति ही चाहिए| वंशीधर ने कहा कि उनमें इतनी बुद्धि नहीं की वह यह कार्य कर सकें| पंडितजी ने वंशीधर को कलम देते हुए कहा कि उन्हें विद्यवान नहीं चाहिए बल्कि धर्मनिष्ठित व्यक्ति चाहिए|

वंशीधर ने काँपते हुए मैनेजरी की कागज़ पर दस्तखत कर दिए| पंडित अलोपीदीन ने वंशीधर को ख़ुशी से गले लगा लिया|

जाड़े के दिन थे और रात का समय। नमक के सिपाही तथा चौकीदार नशे में मस्त थे। मुंशी वंशीधर को यहाँ आए अभी छह महीनों से अधिक न हुए थे लेकिन इन थोड़े समय में ही उन्होंने अपनी कार्य कुशलता और उत्तम आचार से अफसरों को मोहित कर लिया था। अफसर लोग उन पर बहुत विश्वास करने लगे थे। नमक के दफ्तर से एक मील पूर्व की ओर जमुना बहती थी, उस पर नावों का एक पुल बना हुआ था। दरोगा जी किवाड़ बंद किए मीठी नींद से सो रहे थे। अचानक आँख खुली तो नदी के प्रवाह की जगह गाड़ियों की गड़गड़ाहट तथा मल्लाहों का कोलाहल सुनाई दिया।
लोकोक्तियाँ-
1. सुअवसर ने मोती दे दिया
2. पूर्णमासी का चाँद
3. कलवार और कसाई के तगादे सहें
4. दुनिया सोती थी, जीभ जागती थी
5. छत और दीवार में भेद न होना
मुहावरे-
1. जी ललचाना
2. बरकत होना
3. फूले न समाना
4. नरम पड़ना
5. हृदय में शूल उठना
6. वश में करना
7. काना-फूसी होना
8. ईमान बेचना
9. भेंट चढ़ाना
10. हलचल मचना
11. इज़्ज़त धूल में मिलना
12. पैरों तले कुचलना
13. बौछारें होना
14. पाप कटना
15. गरदन झुकाना
16. विस्मित होना
17. नशा छाना
18. होशियार रहना
19. उछल पड़ना
20. नींव हिला देना
21. बैर मोल लेना
22. सिर पिटना
23. हाथ मलना
24. मिट्टी में मिलना
25. सीधे मुँह बात न करना
26. कालिख लगना
27. मुँह छिपाना
28. चकित होना
29. खुशामद करना
30. लज्जित करना
31. मैल मिटना
32. सिर झुकाना
33. सिर-माथे रखना
34. आँखें डबडबा आई
उर्दू-हिन्दी का प्रयोग
1. अब तुम्हीं घर के मालिक-मुख्तार हो।
2. नौकरी में ओहदे की ओर ध्यान मत देना, यह तो पीर का मज़ार है।
3. निगाह चढ़ावे और चादर पर रखनी चाहिए।
4. ऊपरी आमदनी ईश्वर देता है, इसी से उसकी बरकत होती है।
5. गरज़वाले आदमी के साथ कठोरता करने में लाभ ही लाभ है। लेकिन बेगरज़ को दाँव पर पाना ज़रा कठिन है।

Amazing Quotes Stories Watch awesome videos

No comments:

Post a Comment

MCQ Formal Letter Letter to Editor Class 10th 11th 12th Term-1 || Formal Letter format

MCQ Formal Letter Letter to Editor Class 10th 11th 12th Term-1 || Formal  Letter format  1] A Formal Letter Should Be _________ To Have The ...